अरवल: समाहरणालय में एससी/एसटी अत्याचार निवारण मामलों की समीक्षा, 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा
Arwal, Arwal | May 21, 2026 समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता जिला कल्याण पदाधिकारी रविन्द्र कुमार दास ने की। बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत दर्ज मामलों, मुआवजा भुगतान व हत्या मामलों के आश्रितों को पेंशन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।