मुज़फ्फरनगर: जिला कांग्रेस कमेटी ने स्टेडियम से बाबू संपूर्णानंद का नाम हटाने को लेकर डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी ने मंगलवार की दोपहर 2:00 के लगभग जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम नगर मजिस्ट्रेट को सोपा। जिसमें उन्होंने कहा कि बनारस के पुराने स्टेडियम में आधुनिक निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया उक्त स्टेडियम के उद्घाटन के साथ स्टेडियम से जुड़ा बाबू संपूर्णानंद का नाम हटा दिया गया जिसको लेकर लोगों में काफी रोष है।