भिनगा: जगन्नाथ पुरवा में अज्ञात कारणों से आग लगने से फूंस के दो दर्जन मकान जलकर खाक, पीड़ितों का हुआ काफ़ी नुकसान
जगन्नाथ पुरवा में बीते रविवार फूंस के घर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब 3 घंटे मेहनत कर आग पर काबू पा लिया। वहीं करीब दो दर्जन फूंस के मकान जलकर राख हो गए।वहीं घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया।