भिनगा: लोनियन पुरवा मोड़ से पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक अदद अवैध देशी तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद
थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर लोनियनपुरवा मोड से 01 अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र झग्गर उर्फ झगरू निवासी लोनियनपुरवा लालपुर महरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया है । आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली भिनगा पर आर्म्स अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।