भिनगा: सिरसिया में अज्ञात कारणों से लगी आग में 15 बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक
सिरसिया में अज्ञात कारणों से खेतों में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से कई किसानों के खेतों में फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने दमकल विभाग को सूचित किया तब तक ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 05 किसानों की 15 बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।