भिनगा: मोहम्मदपुर कला व सेमरी चक पिहानी से 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
थाना कोतवाली भिनगा पुलिस ने अभियुक्त गंगा राम भार्गव पुत्र अनंत राम निवासी मोहम्मदपुर कला व अशोक कुमार पुत्र जगत राम वर्मा निवासी सेमरी चक पिहानी को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली भिनगा में अभियोग पंजीकृत किया गया है।