पूर्णिया पूर्व: बनमनखी थाना ने लूट कांड के फरार एवं जिला के Top-10 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
22 जून को बनमनखी थाना क्षेत्र के ग्राम हृदयनगर बड़ी नहर के पास वादी गुंजन कुमार से तीन अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा हथियार का भय दिखाकर बाइक, मोबाईल सहित नकद 23,780/- रुपया लूट लिया गया था। इस घटना के संबंध मे बनमनखी थाना के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। बनमनखी थाना के द्वारा काण्ड का सफल उद्भेदन करते हुए काण्ड में लूटी गई बाइक, मोबाईल ए