पूर्णिया पूर्व: सदर थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वादी आदिल अहमद, पिता मो० जहाँगीर, सा० मुसापुर, वार्ड नं0 02, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के द्वारा सदर थाना में मोटरसाईकिल चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सदर थाना के द्वारा 24 घंटे के अंदर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई मोटरसाईकिल के साथ एक व्यक्ति को सीटी कालीबाड़ी पुल से रेलवे क्रॉसिंग के निकट से पकड़ लिया गया।