पूर्णिया पूर्व: चांदी आगाटोला में पिता के श्राद्धकर्म पर बेटों की अनोखी पहल, बांटे फलदार पौधे
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के चांदी आगाटोला निवासी महेश सिंह के निधन पर उनके पुत्रों ने श्राद्ध कर्म के अवसर पर एक अनोखा पहल किया है। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को 125 फलदार पौधे का वितरण किया। फलदार पौधा का वितरण उनके पुत्र वशिष्ट सिंह,भूषण सिंह,बसंत सिंह के हाथों संयुक्त रूप से किया गया।