चरखारी: महोबा: पुन्नियां गांव के एक व्यक्ति ने खेल के मैदान में हुए अवैध कब्जे को लेकर डीएम से की शिकायत, कब्जा मुक्त कराने की मांग
महोबा जनपद के चरखारी तहसील के पुन्नियां गांव निवासी प्यारेलाल ने डीएम गजल भारद्वाज को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि गांव में युवा क्रीड़ा स्थल के नाम से जमीन पड़ी है। जिस पर गांव के कुछ लोगों ने कच्चे-पक्के निर्माण कराकर कब्जा कर लिया है। उसने इसकी शिकायत तहसील दिवस में की तो राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की इसके बाबजूद कब्जा नहीं हटा।