बनमनखी: रेणु देवी हत्याकांड: सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा
सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनी गांव निवासी रेणु देवी की हत्या के बाद उनका शव केनगर थाना क्षेत्र के काझा पोखर स्थित मखाना खेत में फेंक दिए जाने की घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। इसी क्रम में सोमवार को पप्पू यादव ने मृतका के पति गोनर शर्मा एवं परिजनों से उनके आवास पर मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि रेणु देवी हत्याकांड