हमीरपुर: हमीरपुर जनपद न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्र पोर्टा केबिन का उद्घाटन, वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को मिलेगी डिजिटल न्याय
जनपद न्यायालय परिसर में आज ई-सेवा केंद्र पोर्टा केबिन का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय द्वारा किया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारियों की उपस्थिति रही। उद्घाटन अवसर पर सिस्टम अधिकारी कुलदीप सचान द्वारा ई-सेवा केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली डिजिटल सेवाओं की