मधवापुर: बाड़ाटोल के पास से साहरघाट थाना पुलिस ने 795 बोतल देशी और विदेशी शराब किया बरामद, तस्कर हुए फरार
मधवापुर प्रखंड के साहरघाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाड़ा टोल के पास से 795 बोतल नेपाली देशी और विदेशी शराब बरामद किया है। वहीं तस्कर मौके से भाग निकलने में सफल रहा। शनिवार को उक्त जानकारी देते हुए साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में एक तस्कर को चिन्हित किया गया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।