मधवापुर: श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने मधवापुर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के कार्यालय का किया निरीक्षण
श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने प्रभारी मधवापुर सिद्धार्थ कुमार को विभिन्न कार्यालय अभिलेखों का नियमानुसार सही तरीके से संधारित करने का निर्देश दिया। जिले के सभी प्रखंडों में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों के लिए कार्यालय कक्ष उपलब्ध कराया गया है ताकि असंगठित कामगारों, निबंधित निर्माण श्रमिकों, उनके परिवार या अन्य व्यक्तियों को लाभ मिल सके।