पंचदेवरी प्रखंड को नया प्रखंड व अंचल भवन मिलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार सरकार ने लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन के निर्माण की जिम्मेदारी गोविंदा कंस्ट्रक्शन को सौंपी है। गुरुवार से कार्य शुरू होना था, लेकिन जमीन विवाद के कारण निर्माण फिलहाल स्थगित कर दिया गया। इसकी जानकारी गुरुवार को शाम 4 बजे दी गई।