सिमडेगा: सीएनटी जमीन मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, सिमडेगा पहुंचने पर हुआ स्वागत
सीएनटी जमीन मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद गुरुवार को 1:00 बजे सिमडेगा पहुंचे ।जहां पर झारखंड पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े एवं फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया ।मौके पर उन्होंने कहा भाजपा कांग्रेस ने साजिश के तहत मुझे फंसा कर जेल भेजने का काम किया ,लेकिन न्यायालय से मुझे न्याय मिला है।