पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, होली की शुभकामनाएं दी
पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने शनिवार को शाम के लगभग 7 बजे पूर्णिया स्तिथ विधायक कार्यालय में मंडल अध्यक्षों संग बैठक की इस बैठक के द्वारा आगामी 23 मार्च को होने वाले जिला एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गईं। साथ ही इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श कर सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी गईं।