बांधवगढ़: उमरिया जिले में 8 और 9 मई को आधार सेवा महाअभियान, नागरिकों को मिलेगी विशेष सुविधा
7 मई गुरुवार समय 4 बजे भारतीय डाक विभाग द्वारा आधार संबंधी सुविधाएं आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 8 और 9 मई 2026 को दो दिवसीय विशेष आधार महाअभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के नागरिकों को नया आधार बनवाने,आधार में नाम,पता एवं जन्मतिथि सुधार, मोबाइल नंबर अपडेट तथा बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।