शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के जेल अधीक्षक मिजाजी लाल को लखनऊ में गणतंत्र दिवस पर हीरक पदक से किया गया सम्मानित
शाहजहांपुर जिला जेल के अधीक्षक मिजाजीलाल को लखनऊ में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस महानिदेशक जेल SN साबत द्वारा हीरक पदक से सम्मानित किया गया। शाहजहांपुर के जेल अधीक्षक मिजाजीलाल को इसके पूर्व में भी कई सेवा मेडल देकर सम्मानित किया जा चुका है। मिजाजीलाल ने जेल में बंद कैदियों के जीवन स्तर में सुधार करने के साथ व्यापक योजनाओं से लाभान्वित किया।