शाहजहांपुर: मेडिकल कॉलेज जिगनेरा में आज ध्वजारोहण के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
शाहजहांपुर में आज सम्पूर्ण जिले में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जिगनेरा स्थित मेडिकल कॉलेज में ध्वजारोहण के साथ मेडिकल के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉक्टर राजेश कुमार ने तिरंगा झंडा फहराकर जय हिंद के जय घोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।