शाहजहांपुर: सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्राम पंचायत चिनौर में पीडीए जन पंचायत का किया गया आयोजन
जिले में नगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिनौर में आज सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खां के नेतृत्व में PDA जन पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान तनवीर खां ने जन पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ है। तनवीर ने आगामी लोकसभा चुनाव और 2027 के चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।