शाहजहांपुर: निगोही की रहने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर फोटो के साथ पोस्ट किए अश्लील गाने एफआईआर दर्ज
निगोही थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 13 साल की 9वीं कक्षा की इंस्टाग्राम आईडी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई। असली आईडी से छात्रा के फोटो निकाले गए। छात्रा के फोटो को अश्लील गानों से जोड़ने के बाद उसको फर्जी आईडी से अपलोड कर दिया गया। बदनामी के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।