पेटरवार: पेटरवार जिला बॉर्डर पर डीसी-एसपी ने राज्यपाल का किया स्वागत
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का सोमवार समय लगभग साढ़े 11 बजे पेटरवार जिला बॉर्डर पर उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुआ भी उपस्थित रहे। राज्यपाल बोकारो होते हुए धनबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।