दुधाखेड़ी माता मंदिर में नवरात्र पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, आकर्षक आरती ने मोहा मन
दुधाखेड़ी। नवरात्र के पावन अवसर पर दुधाखेड़ी माता जी मंदिर में प्रतिदिन दर्शनार्थियों का तांता लगा हुआ है। माता रानी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर में होने वाली भव्य और आकर्षक आरती भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आरती के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। दुधाखेड़ी माता जी की मनमोहक आरती का वीडियो देखें, केवल यशस्वी दुनिया पर।