बेगूसराय: साहेबपुरकमाल पुलिस ने BNS से संबंधित अपहृता को दिल्ली से किया दस्तयाब, SP ने दी जानकारी
साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस ने BNS के तहत अपह्रता को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने मंगलवार की दोपहर 02:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि पिछले दिनों साहेबपुरकमाल थाना में BNS के तहत एक लड़की के अपहरण किये जाने का मामला दर्ज किया गया था.