आगरा: एकता चौकी क्षेत्र में कर्ज से परेशान दुकानदार ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
आगरा की थाना ताजगंज अंतर्गत एकता चौकी क्षेत्र के सेमरा गांव में रहने वाले दलबीर ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दलवीर राजस्थान के भरतपुर में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे। उनकी पत्नी और बच्चे शादी समारोह में शामिल होने शहर से बाहर गए हुए थे। पीछे से दलबीर ने कर्ज के कारण फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।