आगरा: लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट स्वागत में जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने समीक्षा बैठक की है। इस बैठक में पुलिस एवं प्रशासन के आलाधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी निर्देशित किया है, कोई अप्रिय घटना ना हो इसलिए जिले के सभी सेक्टर व जौनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहेंगे, और हर एक गतिविधि पर सतत नजर बनाए रखेंगे।