आगरा: ज्वेलर्स की दुकान से सफेद पीले धातु के आभूषण चोरी करने वाले दो बाल अपचारी कैला कोल्ड के पास से पकड़े।
आगरा की थाना ताजगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों को पकड़ा है। दरअसल इन दोनों के द्वारा एक ज्वेलर्स की दुकान से सफेद व पीले धातु के आभूषणों को चोरी किए गए थे। पुलिस ने इन्हें गस्त के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर कैला कोल्ड के पास से इन्हें पकड़ा है। इनके कब्जे से 1760 रुपए नगद एवं भारी मात्रा में सफेद व पीले धातु के आभूषण बरामद किए हैं।