आगरा: थाना लोहामंडी पुलिस ने गोकुलपुरा में फायरिंग और पथराव करने के मामले में 9 लोगों के खिलाफ शांति भंग में की कार्रवाई
आगरा की थाना लोहामंडी पुलिस ने बीते दिनों गोकुलपुरा इलाके में फायरिंग और पथराव की वारदात में शामिल 9 लोगों का शांतिभंग की धारा में चालान किया है। पुलिस ने दोनो पक्षों के 9 लोगो को आरोपी बनाया है। वही पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।