इंदौर: इंदौर में कुत्ते को घुमाने के लिए घर से निकली महिला के गले से चैन झपटकर फरार हुआ बदमाश, जांच शुरू
Indore, Indore | Mar 30, 2025 मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी में महिला के साथ लूट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला कुत्ता घुमाने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान बदमाशों ने उसके गले सोने की चेन छीन ली और बाइक से फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है।