इंदौर: विजय नगर में कुत्ते को घुमा रही महिला के गले से चैन छीनकर फरार हुआ बदमाश, CCTV फ़ुटेज आया सामने
Indore, Indore | Mar 30, 2025 इंदौर में एक महिला के साथ चैन लूट की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विजय नगर क्षेत्र में मीनू जोशी नामक महिला अपने कुत्ते को घुमाने जा रही थी, तभी एक बदमाश महिला के गले से चैन झपट ली और बाइक पर बैठकर फरार हो गया। यह पूरी घटना पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक युवक महिला के पास आता है और अचानक उसके गले से चैन छीनकर फरार हो जाता है।