इंदौर: गुड़ी पड़वा और राम नवमी पर मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद, महापौर ने दिए निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
Indore, Indore | Mar 30, 2025 इंदौर में गुड़ी पड़वा और रामनवमी पर निगम सीमा में मांस विक्रय की दुकाने पूर्णतः बंद रहेगी। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर-निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए आदेश जारी कर दिया है। महापौर ने बताया की विगत वर्ष में भी निर्देश दिए गए थे उसी प्रकार इस वर्ष भी निर्देश जारी कर सख्ती से पालन करने के लिए अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।