कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने आज ढोढ़ीपारा स्थित रशियन हॉस्टल के समीप आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न समाजों एवं वार्डों में कुल 96.76 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।
वार्ड क्रमांक 15 में जीटी हॉस्टल, सीएसईबी के नहर पुल के समीप बरेठ समाज की मांग पर डीएमएफ मद से 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया एवं आसपास के क्षेत्रों में 81.76 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
#SushasanSarkar
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh
Korba, Chhattisgarh | Oct 23, 2026