अस्पताल में दलालों का आतंक: मरीज भर्ती न कराने पर एंबुलेंस चालक को बंधक बनाकर पीटा गया
Sadar, Lucknow | May 11, 2026 लखनऊ के गाजीपुर इलाके में अस्पताल में मरीज भर्ती कराने को लेकर एंबुलेंस चालक से मारपीट और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नेपाल के बांके जिले निवासी एंबुलेंस चालक दिनेश राणा ने आरोप लगाया कि इस्माइलगंज में कार सवार युवक ने उनकी एंबुलेंस ओवरटेक कर रोक ली और मरीज को मनमुताबिक अस्पताल में भर्ती कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर चालक को करीब एक घंटे तक बंधक