बलरामपुर: बलरामपुर जिले में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बलरामपुर जिले में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित,अब तक पस्ता एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डूमरखोला में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 77 बच्चों का जांच एवं उपचार किया गया। शिविर के दौरान 11 गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराया गया।