नारायणगढ़: टेरिटोरियल आर्मी नौकरी का झांसा देकर 8 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
अंबाला के थाना शहजादपुर पुलिस ने जम्मू कश्मीर के आरोपी कुलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसने 2021 में नौकरी लगवाने के नाम पर 8 लाख रुपए ठगे थे। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आमजन से इस तरह की धोखाधड़ी के खिलाफ सतर्क रहने की अपील भी की है।