पंचायत विभाग में 60 उपयंत्रियों के तबादले
भोपाल- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रदेशभर के 60 उपयंत्रियों के तबादला आदेश जारी किए। सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर भेजा गया है। आदेश वल्लभ भवन से जारी हुआ।
हरदा, जबलपुर, इंदौर, सागर समेत कई संभागों से उपयंत्रियों को हटाकर खंडवा, कटनी, धार, देवास, भोपाल आदि जगह पदस्थ किया गया है।👇👇