डंडा: डांट-फटकार से नाराज़ युवक ने खाया कीटनाशक, सदर अस्पताल में भर्ती
Danda, Garhwa | May 30, 2026 पिपरा गांव निवासी वकील खान के पुत्र अजीम खान ने शनिवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार अजीम खान मुंबई में रहकर एक प्लांट में मजदूरी करता है। परिजनों का आरोप है कि वह अपनी कमाई का अधिकांश पैसा खर्च कर देता था और घर के लिए बचत नहीं करता था।