देवसर: परसौना-बरगवां मार्ग पर आए दिन हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए फोरलेन बनाने की मांग उठ रही है
परसौना-बरगवां-रजमिलान एवं गढ़ाखाड़ मार्ग का चौड़ीकरण के साथ फोरलेन का निर्माण कराये जाने की मांग धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है। लगातार होरहे सड़क हादसे लोगों को विचलित कर दिया है। अब क्षेत्र के लोग उक्त मार्ग को फोरलेन बनाये जाने के लिए मांग शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि परसौना-बरगवां-गढ़ाखाड़ सड़क मार्ग में आये दिन लोग सड़क हादसे का शिकार होकर दम तोड़ दे रहे हैं।