निचलौल: पिलर संख्या 503/8 के पास से 20 बोरी धान और 10 बोरी चावल के साथ आठ साइकिल बरामद
कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सरहद के पिलर संख्या 503/8 के पास कुछ संदिग्ध लोगों दिखाई दिए। जिन्हे पकड़ने का प्रयास किया गया। तो वह लोग सामान छोड़ नेपाल राष्ट्र की ओर भाग निकले। वही मौके से 20 बोरी धान और 10 बोरी चावल के साथ ही आठ साइकिल भी बरामद की गई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।