निचलौल: बरवा पंडित गांव मे निमंत्रण मे गये युवक के घर मे लाखों की चोरी
कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा पंडित गांव मे बीती रात मे रिश्तेदारी मे गये युवक के घर मे घुस कर चोरों ने 10 हजार नकदी व करीब एक लाख रूपय के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। ग्राम बरवा पंडित निवासी आदित्य पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर मे कहा कि वह अपने भाई के साथ निमंत्रण शामिल होने के लिए रामपुरवा गया हुआ था। जहां घर आने पर देखा तो घर पर चोरी हो गया है।