निचलौल: जिला गोसदन मधवलिया का जिलाधिकारी अनुनय झा ने किया औचक निरीक्षण; दी जानकारी
बृहस्पतिवार दोपहर को जिलाधिकारी अनुनय झा ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम के साथ सबसे पहले जिला गोसदन मधवलिया का निरीक्षक किया गया। फिर गौसेवकों से गोवंशीय पशुओं की जानकारी ली। उसके बाद भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों से गोसदन में चारा उत्पादन और चारा बीज के शोध को लेकर गहनता से चर्चा की।