निचलौल: निचलौल थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला से 3 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से युवक ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई। पीड़िता ने लिखित शिकायत शीतलापुर चौकी पर की थी लेकिन न्याय नहीं मिला तो पीड़िता ने थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष को मामले से अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई।