वन रेंज के जंगलों से होकर बहने वाले नाला में मछली का शिकार करते 7 लोगों को वनकर्मियो की टीम ने बीती रात को गिरफ्तार कर ली। टीम ने आरोपियों के पास से जाल और पकड़ी गई मछली भी बरामद की है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को कार्रवाई कर चालान कर दिया गया है।