समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा के जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के पैर में गोली लगी है।
घायल की पहचान आयुष कुमार, पिता स्वर्गीय संतोष झा, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बावजूद सरायरंजन थाना की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन घायल युवक को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया।#samastipur #bihar #viral #trendingreels #trendingnow