कोटर: सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों पर कलेक्टर सख्त, समय सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
Kotar, Satna | Apr 13, 2026 सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक किया जाए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।