विश्व दिव्यांग दिवस पर गांधी उपवन में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम बुधवार दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया, जिसमें दिव्यांगजनों ने खेल, चित्रकला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कलेक्टर प्रीति यादव, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अश्विनी सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।