पलासी: हसनपुर के समीप दो बाइक की हुई टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल, ईलाज जारी
Palasi, Araria | Aug 25, 2024 पलासी के हसनपुर के समीप दो मोटरसाइकिल की हुई टक्कर में बाइक सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गये ।जिन्हे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां डॉ मिथिलेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को तत्काल एक्सरे करवाने की सलाह दी है।