देहरादून: दून पुलिस ने क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान,508 मकान मालिकों का काटा चालान, वसूला 50,80,000 रुपए का जुर्माना
दून पुलिस ने क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों और घरेलू काम करने वालो का सत्यापन किया। वहीं पुलिस ने किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले 508 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान किया है। साथ ही इनसे 50,80,000 रुपए का जुर्माना भी वसूल किया है।