देहरादून: बसंत विहार थाना पुलिस ने क्षेत्र से एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का है आरोपी
देहरादून की बसंत विहार थाना पुलिस ने जमीन दिलाने के नाम पर तीन करो़ड़ की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त अशोक कुमार, पुत्र स्वर्गीय हरकेश सिंह, निवासी, देहरादून, उम्र 48 वर्ष है को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वादी सतीश कुमार सैनी ने आरोपी अशोक कुमार और उसके अन्य साथियों के विरूद्ध फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।